फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शहर को किया सैनिटाइज

चंबा। शहर से सटे धड़ोग महोल्ले में कोरोना विस्फोट होने के बाद दमकल विभाग ने सोमवार को पूरे शहर को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही छोटी गाड़ियों से शहर के मोहल्लों में भी छिड़काव किया जा रहा है। जिला फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए शहर को
 

चंबा। शहर से सटे धड़ोग महोल्ले में कोरोना विस्फोट होने के बाद दमकल विभाग ने सोमवार को पूरे शहर को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही छोटी गाड़ियों से शहर के मोहल्लों में भी छिड़काव किया जा रहा है।

जिला फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए शहर को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे। शहर को छिड़काव करते समय एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बता दें कि जिले में अभी तक 216 लोग कोरोना से संक्रमित आए थे। इसमें से वर्तमान समय में 86 स्वस्थ हो चुके हैं वहीं 129 लोगों का उपचार चल रहा है। धड़ोग मोहल्ले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले आने के बाद प्रशासन ने शहर के आठ वार्डों को सील कर दिया है। लिहाजा, लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अग्निशमन विभाग पूरे शहर को सैनिटाइज किया।