कुल्लू अस्पताल की कैंटीन में उड़ी शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां
कुल्लू। लॉक डाउन और कफर्यू के चलते जिला कुल्लू में प्रशासन की ओर से पूरे शहर में लोगों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में चल रही कैंटीन में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पूरी शहर पर भारी पड़ सकती है।
अस्पताल की कैंटिन में भीड़ को लेकर आपके माध्यम से जानकारी मिली है। अगर यहां पर ऐसा है तो इसको लेकर उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
-डाॅ. नीना लाल, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
हालत यह है कि अस्पताल के धरातल मंजिल में चल रही कैंटीन में एक ही टेबल पर चार लोग एक साथ खाना खाते हुए नजर आए। यहां पर न तो कोई शारीरिक दूरी नियम का पालन हो रहा है और न ही सरकार व प्रशासन के नियमों का पालन किया जा रहा है। हालांकि यहां पर सभी कर्मचारियों ने मास्क, हाथों में ग्लब्ज, शरीर में सुरक्षा किट और टोपी भी पहने हुए हैं। लेकिन बाहर से आ रहे लोग यहां पर नियम को ताक पर रखकर भीड़ जमाए हुए हैं। इनकी देख-रेख करने वाला भी कोई नहीं है।