क्या Kangana Ranaut भाजपा में हो रही हैं शामिल? सोनिया पर वार के बाद चर्चा गरम

RNN DESK। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर वार किया। वहीं उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में इस बात की तेज चर्चा है कि वह और उनका परिवार बीजेपी (Kangana Ranaut may join BJP) में शामिल हो सकता है। भाजपा ने मनाली स्थित उनके पैतृक गांव तक
 

RNN DESK। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर वार किया। वहीं उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में इस बात की तेज चर्चा है कि वह और उनका परिवार बीजेपी (Kangana Ranaut may join BJP) में शामिल हो सकता है। भाजपा ने मनाली स्थित उनके पैतृक गांव तक मार्च पास्ट भी किया।

 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के तेवर इन दिनों बेहद तेज हैं। उद्धव ठाकरे के बाद उन्होंने अब सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। शुक्रवार को कंगना ने कहा कि इतिहास उनकी चुप्पी और पक्षपात को आंकेगा। कंगना का सोनिया पर सीधे प्रहार उस वक्त आया है जब उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में इस बात की तेज चर्चा है कि वह और उनका परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है।

एक दिन पहले ही कंगना की मां और पूर्व संस्कृत टीचर आशा रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा था, ‘यह जानते हुए भी हम कांग्रेस समर्थक थे उन्होंने हमारा साथ दिया।’ कंगना के दिवगंत दादा सरजू राम मंडी जिले की गोपालपुर सीट से कांग्रेस विधायक थे।

‘आपकी चुप्पी को इतिहास आंकेगा’

कंगना ने शुक्रवार को एक ट्वीट में सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए लिखा था, ‘जब आपकी सरकार में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है, ऐसे में आपकी चुप्पी को इतिहास आंकेगा। मुझे उम्मीद है कि आप दखल देंगी।’ कंगना ने सोनिया को संबोधन देते हुए कहा, ‘आदरणीय सोनिया गांधी जी एक महिला होने के नाते क्या महाराष्ट्र में आप अपने सरकार की ओर से मेरे साथ किए गए इस बर्ताव से गुस्से में नहीं हैं?’

बीजेपी ने कंगना के घर तक निकाला मार्च

वीरवार को हिमाचल भाजपा ने मनाली से 155 किमी दूर भांबला स्थित कंगना के पैतृक निवास तक एकजुटता का संदेश देते हुए मार्च किया। फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक भाजपा की हिमाचल यूनिट पहले ही रनौत परिवार के पार्टी में स्वागत को लेकर व्याकुलता का संदेश दे चुकी है।