लाॅकडाउन का पालन करें और कोरोना से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
विश्व कोरोना नामक विकराल शत्रु से जूझ रही है। विश्व के शक्तिशाली देशों शक्तिहीन हो चुके हैं। ऐसे में हमारे समक्ष जो सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न है कि हम कैसे इस महासमर में कैसे विजय हों। नीति कहती है कि जब शत्रु आपसे प्रबल हो तो युद्ध वार करने पर नहीं वार से बचने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आपका प्रहार लगने से शत्रु को कुछ ना बिगड़ेगा पर अगर शत्रु का एक प्रहार भी हमें छू गया तो बचना नामुमकिन है। कोरोना आप हमसे कई गुणा प्रबल है तो क्या यह ज़रूरी नहीं कि हम अपने बचाव पर ध्यान दें। जिसने अमेरिका, रूस, जर्मनी इटली, स्पेन आदि देशों को घुटने टेकने पर विवश कर दिया है, वह हमें भी कर सकता है और कर ही रहा है।
कोरोना से बचने के लिए जहां डॉक्टर, स्वास्थ्य संगठन, सरकार अनेकों प्रकार के तरीके बता रही है और निशदिन निरंतर सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, वहां बात आती है अन्य माध्यमों की कि बाहरी बचाव करने के साथ आंतरिक बचाव के लिए क्या किया जा सकता है? हम अपने आप भीतर कैसे सुरक्षा कवच बना सकते हैं कि हमें इसका कम से कम प्रभाव हो। इसलिए जहां आप बाहर से लॉकडाउन और मास्क, सैनिटाइजर जैसे माध्यमों से खुद को बचा रहे हैं वहीं योग, व्यायाम और प्राणायाम करके आप अंदर से सुरक्षा कवच का निर्माण कर सकते हैं।
~ सुरेन्द्र कुमार