जिला परिषद चम्बा की अध्यक्ष नीलम कुमारी को गोल्ड मैडल, तीसरी बार बनी स्टेट चैम्पियन
चम्बा। दो बार नेशनल कराटे गोल्ड मेडलिस्ट रही नीलम कुमारी ने प्रदेश स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता है। वह ब्लैक बेल्ट 2nd dan हैं। “Riso Teki Go Jyu Ryu” फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन से यह जीत इनको मिली है। इसका श्रेय इन्होंने अपने गुरुजनों को दिया है। इनमें सेन्साई रणधीर ठाकुर व सेन्साई योगराज सहित वेदव्यास ठाकुर जी के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा अपने माता पिता व ससुराल पक्ष को भी उन्होंने इस सफलता का श्रेय दिया है ।
नीलम कुमारी जिला परिषद चम्बा की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फेडरेशन का मुख्य ध्येय अनुशासन है। इसमें “नो अल्कोहलिस्म”, “नो ड्रगिसम” और “नो स्मोकिस्म” मोटो है। ये एक पूर्णता डेमोक्रेटिक एसोसिएशन है जो “for karatekas एंड by karatekas के ऊपर बनी है। पूर्ण रूप से फलीभूत न होने पर भी ये एक ऐसी संस्था है, जो विद्यार्थियों को मैडल के साथ राशि भी प्रेरणा रूप से भेंट करती है । कोविड कल में भी इस संस्था ने बहुत ही बढ़िया निश्च्य से कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि संस्था के मुख्य कार्यकारिणी सदस्यो में sensai श्रीपी एस डेरेक अध्यक्ष हैं, जो कि ब्लैक बेल्ट 7 dan हैं। वह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता । इसके अलावा उप निदेशक sensai योगराज जी हैं 7 Dan ब्लैक बेल्ट हैं। ये मंडी जिला से सम्बन्ध रखते हैं। इसके अलावा sensai राकेश गुलेरिया प्रेसिडेंट सरकाघाट से हैं । sensai रणधीर ठाकुर वाईस प्रेसिडेंट हैं ये 5 Dan ब्लैक बेल्ट हैं और यह चम्बा जिला से हैं । riso teki फेडरेशन स्पोर्ट्स एवं पारम्परिक कराटे का एक कॉम्बिनेशन है। इसमें स्पोर्ट्स की कला व खूबसूरती के साथ साथ पारम्परिक सौम्यता भी है।