COVID-19: कांगड़ा की पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट भी निकली नेगेटिव 

धर्मशाला। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच टांडा मेडिकल काॅलेज से आज एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। टांडा मेडिकल काॅलेज में भर्ती शाहपुर की कोरोना पॉजिटव महिला की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। महिला का कल दोबारा सैंपल जांचा जाएगा अगर कल भी रिपोर्ट नेगेटिव रहती है तो उसे भी अस्पताल
 

धर्मशाला। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच टांडा मेडिकल काॅलेज से आज एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। टांडा मेडिकल काॅलेज में भर्ती शाहपुर की कोरोना पॉजिटव महिला की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। महिला का कल दोबारा सैंपल जांचा जाएगा अगर कल भी रिपोर्ट नेगेटिव रहती है तो उसे भी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। डीसी कांगड़ा ने बताया कि टांडा में उपचाराधीन महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुट्टी देने से पूर्व कल शनिवार को दोबारा उसका सैंपल जांचा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। उन्होंने कहा कि अब कांगड़ा जिला में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं रह गया है। गौर हो कि इससे पूर्व भी कांगड़ा के लंज का युवक जोकि पहले पॉजिटिव पाया गया था, टांडा में उपचार लेने के बाद उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी तथा उसे बीते 28 मार्च को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

वहीं अगर कांगड़ा जिला के तीन पॉजिटिव मामलों की हिस्ट्री की बात करें तो यह तीनों ही विदेश से लौटे थे। महिला दुबई से शाहपुर लौटी थी तथा जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इसके अलावा शाहपुर के समीप लंज का युवक भी पॉजिटिव निकला था जो सिंगापुर से लौटा था। जिला में अब तक एक तिब्बती बुजुर्ग की मौत हुई है जो अमेरिका से मैकलाड़गंज लौटा था।

चार में से तीन सैंपल नेगेटिव, एक की दोबारा होगी जांच
वहीं इसके अलावा आज टांडा में चार सैंपलों की जांच की गई जिनमें से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि एक का सैंपल दोबारा लिया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट बाद में आएगी। जिन तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वह तीनों निजामुद्दीन मरकजकी तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। गौर हो कि इससे पूर्व भी कांगड़ा के लंज का युवक जोकि पहले पॉजिटिव पाया गया था, टांडा में उपचार लेने के बाद उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। 28 मार्च को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।