COVID-19/हिमाचल में एक दिन में रिकॉर्ड 42 लोग संक्रमित

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में हर दिन के साथ कोरोना संक्रमितों (COVID-19) का नया रिकॉर्ड बन रहा है। वीरवार को हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड 42 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हमीरपुर में 31, कांगड़ा में 6 और सोलन में 5 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब कुल कोरोना
 

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में हर दिन के साथ कोरोना संक्रमितों (COVID-19) का नया रिकॉर्ड बन रहा है। वीरवार को हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड 42 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हमीरपुर में 31, कांगड़ा में 6 और सोलन में 5 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब कुल कोरोना (COVID-19) संक्रमितों की संख्या 152 पहुंच गई। इनमें 90 सक्रिय हैं। 59 स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है। वहीं, चंबा जिले कोविड अस्पताल बालू में तीन COVID-19 पॉजिटिव ठीक हो गए। इन्हें घर भेज दिया है। अब यहां दो वर्षीय बच्ची और उसकी मां ही भर्ती है। इनके रिपीट सैंपल 27 मई को लिए जाएंगे। इन दोनों में अभी तक कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए हैं।

हमीरपुर में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 31 नए मामले वीरवार को सामने आए। इनमें सबसे ज्यादातर मुंबई से लौटे लोग हैं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि वीरवार को सामने आए संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डुग्घा भेजा जा रहा है। हमीरपुर में कुल संख्या 46 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि चार स्वस्थ हो गए हैं और एक की मौत हुई है। अब 41  सक्रिय मामले हैं।

कांगड़ा जिले में मुंबई से लौटे 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव

कांगड़ा जिले में मुंबई से लौटे 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जयसिंहपुर तहसील के काथला गांव का व्यक्ति है। ज्वालामुखी के अधवाणी गांव की एक महिला है। पालमपुर तहसील के हैंजा गांव का युवक भी कोरोना संक्रमित है। नूरपुर के सुल्याली का चालक और इंदौरा उपमंडल के चंगराड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके अलावा नगरोटा बगवां के बढ़ाई हार गांव का युवक भी कोरोना की चपेट में आया है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इन्हें परौर क्वारंटीन सेंटर से बैजनाथ कोविड सेंटर शिफ्ट कर दिया है।

सोलन में भी 5 संक्रमित, मिलने आए दो नेता किए होम क्वारंटीन

सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी मानपुरा में संस्थागत क्वारंटीन थे। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि इन लोगों को स्वराज माजरा बद्दी में रखा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने स्वराज माजरा आश्रम सील कर दिया है। इन्हें काठा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। दून के विधायक परमजीत पम्मी और नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर मानपुरा क्वारंटीन केंद्र गए थे। यहां बाहर से आए लोगों से मिले थे। इसके चलते उन्हें भी सात दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों की भी तलाश कर रही है, जिनसे ये पांचों लोगों से मिले थे।