Coronavirus का कहर : जम्मू में तीन नए पाजिटिव मरीज, जानें कितना पहुंचा आंकड़ा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। सोमवार को तीन और मामले आने से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 41 हो गई है। नए तीनों मामले जम्मू संभाग के ही हैं। इनमें एक उधमपुर और दो मामले जम्मू से हैं। जम्मू के दो संक्रमितों में एक जीएमसी अस्पताल का चिकित्सक है। इससे पहले
 

जम्मू।  जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। सोमवार को तीन और मामले आने से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 41 हो गई है। नए तीनों मामले जम्मू संभाग के ही हैं। इनमें एक उधमपुर और दो मामले जम्मू से हैं। जम्मू के दो संक्रमितों में एक जीएमसी अस्पताल का चिकित्सक है।

इससे पहले रविवार सुबह जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मौत का दूसरा मामला सामने आया। कश्मीर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी। मृतक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के तंगमार्ग इलाके का रहने वाला था। इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी। बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री अंडमान निकोबार की थी और हाल ही में वह दिल्ली से लौटा था।

राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद से ही प्रशासन सख्त हो गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद कर दिए गए हैं। सड़कें भी सुनसान हैं।