CORONA VIRUS से हिमाचल में सात की मौत, 595 हुए स्‍वस्‍थ

RNN DESK। हिमाचल में कोरोना (CORONA VIRUS) संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर को CORONA VIRUS संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 595 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा मंगलवार को सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बिलासपुर में नौ, किन्नौर पांच, मंडी 12 व शिमला
 

RNN DESK। हिमाचल में कोरोना (CORONA VIRUS) संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर को CORONA VIRUS संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 595 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। इसके अलावा मंगलवार को सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

 

बिलासपुर में नौ, किन्‍नौर पांच, मंडी 12 व शिमला में 32 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा स्‍वस्‍थ होने वालों में बिलासपुर 40, चंबा 15, हमीरपुर 74, किन्‍नौर दस, मंडी 162, शिमला से 172, सिरमौर से 20, सोलन से 88 व ऊना के 14 मरीज शामिल हैं।

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40576 हो गया है। सक्रिय मामले 7745 तक पहुंच गए हैं, जबकि 32145 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 642 कोरोना संक्रमित मरीज जान गंवा चुके हैं। मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई।

 

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बिलासपुर जिला के झंडूता निवासी कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई। इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ही उपचाराधीन संधोल निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। सोमवार को 515 नए मामले सामने आए, जबकि 855 मरीज स्‍वस्‍थ हुए।