जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 532 नए मामले, आठ और मरीजों की मौत

जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 532 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,861 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से आठ और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,438 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों
 
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 532 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,861 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से आठ और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,438 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से 177 जम्मू के और 355 कश्मीर घाटी के हैं। उन्होंने बताया कि अभी कोविड-19 के 7,565 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 82,858 मरीज ठीक हो चुके हैं।