एकल अभियान : गांवों में कोरोना से बचाव के संदेश दे रहीं आचार्य
भरमौर। एकल अभियान के तहत कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए उपमंडल भरमौर के गांवों में मौजूद एकल विद्यालय के आचार्य जनजागणरण अभियान चला रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में घर-घर जाकर लोगों को उपाय बताने के साथ मास्क आदि भी वितरित कर रहे हैं।
वर्तमान समय में विश्वव्यापी संक्रमण से जहां पूरी दुनियां परेशान है। इसके खतरे से बचने के लिए फिलहाल एक ही रास्ता नजर आ रहा लोग जितना जल्दी हो जागरूक होकर सफाई के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
शासन और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए यह आचार्य बता रहे हैं कि दिन में बार-बार हाथ धोने एवं एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी बनाए रखने, किसी के घर जाने से बचने की कोशिश करें। यदि किसी को खांसी, बुखार के साथ ही गला जाम हो तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें।
एकल अभियान के अंचल भरमौर के तहत आने वाले संच छतराड़ी के अधीन 30 एकल विद्यालयों के आचार्य रोजाना लोगों को जागरूक कर रहे हैं। छतराड़ी संच प्राथमिक शिक्षा प्रमुख रेखा देवी ने बताया कि भरमौर के अंचल अभियान प्रमुख जरम सिह, छतराड़ी संच के प्रतिनिधि हेमराज और संच अध्यक्ष अनिल ढकोग के दिशा-निर्देश पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संच के 30 विद्यालयों के आचार्य लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ कई बार प्रकार की गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा रहा है। यह 30 एकल विद्यालय उपसंच कूंर, उपसंच छतराड़ी और उपसंच रूणहूकोठी में चल रहे हैं। इसमें गंगा पूजन, पौधारोपण आदि भी किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के दौरान जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री भी प्रदान की जा रही है।