हिमाचल में दो और संक्रमित, 54 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को दो और पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले के बैजनाथ का रहने वाले व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 36 वर्षीय उक्त मरीज दो दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा है, जहां वह ड्राइवर की नौकरी करता है। दूसरे मामले में गुरुग्राम
 

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को दो और पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले के बैजनाथ का रहने वाले व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 36 वर्षीय उक्त मरीज दो दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा है, जहां वह ड्राइवर की नौकरी करता है।

दूसरे मामले में गुरुग्राम से लौटे 46 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल पॉजिटिव आया है। यह मंडी जिले का रहने वाला है। उक्त मरीज गुरुग्राम में ड्राइवर की नौकरी करता है। दोनों के सैंपलों की जांच आईजीएमसी शिमला में की गई। इन दोनों को बिलासुपर में क्वारंटीन किया गया था और सैंपल लेकर आईजीएमसी शिमला में जांच के लिए भेजे गए थे।
राज्य में अब तक 54 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है।

इससे पहले दिल्ली से हिमाचल पहुंचे दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इनमें एक कांगड़ा जिले के बाबा बड़ोह क्षेत्र का युवक था जो दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। यह युवक हमीरपुर के बिझड़ी के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के साथ आया था। वहीं, हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र का व्यक्ति दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में चाय की दुकान चलाता है। कांगड़ा का युवक 25 अप्रैल, जबकि हमीरपुर जिले का व्यक्ति 28 अप्रैल को हिमाचल लौटा है। कांगड़ा के बड़ोह का युवक होम क्वारंटीन था, जबकि हमीरपुर के गलोड़ का व्यक्ति कुछ दिन से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आईसोलेशन सेंटर में था।

उधर, दोनों में में कोरोना की पुष्टि होने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन अब इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हॉटस्पॉट क्षेत्र में बिना अनुमति कोई वाहन प्रवेश या बाहर नहीं जाएगा। इन क्षेत्रों में लोगों को जरूरत की वस्तुएं घर-द्वार ही उपलब्ध करवाई जाएंगी।