CoronaVirus in Himachal: दो नवजात शिशुओं सहित प्रदेश में 135 संक्रमित

शिमला/हमीरपुर/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 135 नए मरीज शनिवार को सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिरमौर में 50, सोलन में 25, ऊना में 19, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 14, शिमला 6, चंबा 3 और मंडी और बिलासपुर में 2-2 मामले आए हैं। जिला सिरमौर में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा
 

शिमला/हमीरपुर/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 135 नए मरीज शनिवार को सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिरमौर में 50, सोलन में 25, ऊना में 19, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 14, शिमला 6, चंबा 3 और मंडी और बिलासपुर में 2-2 मामले आए हैं। जिला सिरमौर में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को तीन नर्स सहित जिले में कोरोना संक्रमण के 50 नए मामलों की प्रशासन ने पुष्टि की है।

 

अकेले नाहन शहर से ही कुल 16 मामले सामने आए हैं। इससे शहर के लोगों में खौफ का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव आए मामलों में अधिकतर कालाअंब में चल रहे एक बिस्कुट उद्योग से संबंधित हैं। जबकि पांवटा साहिब में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है।

 

ऊना जिले में 19 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी (28)भी संक्रमित पाई गई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 42-42 वर्षीय और 48-48 वर्षीय चार महिला सफाई कर्मी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने जिले में 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने की पुष्टि की है।

कांगड़ा जिले शनिवार को कोरोना के 14 नए मामले आए हैं। इसमें आठ सेना के जवान और अन्य लोग एमएच योल में संस्थागत क्वारंटीन थे, जो कि पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल में 39 वर्षीय लैब तकनीशियन और टांडा अस्पताल में भी एक 25 वर्षीय डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। नूरपुर के गहनी गांव की 52 वर्षीय महिला किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित पाई गई है।

पालमपुर के पड़याखर गांव का 29 वर्षीय व्यक्ति, जो कि 19 अगस्त को दिल्ली से आया था और अब दिल्ली में ही है। हमीरपुर जिले में 4-4 दिन के दो नवजात शिशुओं और डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेवारत एक स्टाफ नर्स समेत कुल 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

भवारना की महिला की कोरोना संक्रमण से मौत

हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित (Coronavirus) की मौत हो गई है। शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में भवारना की 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला 17 से 20 अगस्त तक इलाज के लिए चंडीगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। इसके बाद 27 अगस्त को महिला को टांडा में आईसीयू में भर्ती किया और 28 को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।