बालाजी अस्पताल से घर भेजे जाने लगे क्वारंटाइन में रखे लोग

धर्मशाला। कोरोना वायरस (Coronavirus) से दम तोड़ने वाले तिब्बती बुजुर्ग के परिजनों को आइसोलेशन में रखा गया है। साथ अन्य को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। टैक्सी चालकों को भी होम क्वारंटाइन में रखा है। वहीं, श्री बालाजी अस्पताल में कोरोना मरीज के सीधे संपर्क में ना आने वालों को घर भेजा जा रहा
 
धर्मशाला। कोरोना वायरस (Coronavirus) से दम तोड़ने वाले तिब्बती बुजुर्ग के परिजनों को आइसोलेशन में रखा गया है। साथ अन्य को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। टैक्सी चालकों को भी होम क्वारंटाइन में रखा है। वहीं, श्री बालाजी अस्पताल  में कोरोना मरीज के सीधे संपर्क में ना आने वालों को घर भेजा जा रहा है।
वहीं, मरीज के सीधे संपर्क में आए डाक्टर व अन्य स्टाफ अभी 28 दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे। बताते चले की घर  भेजे जाने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इन लोगों में प्रारंभिक तौर पर ऐसे कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। यह जानकारी मीडिया से बातचीत करते डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव बुजुर्ग 21 को मैक्लोडगंज पहुंचे थे। 22 को जनता कर्फ्यू था और 23 को अपना कर्फ्यू, इसके चलते उनका ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं हुआ है।