हिमाचल में 24 कोरोना संक्रमितों की मौत, 1477 नए पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी रिकॉर्ड 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में पांच संक्रमितों की मौत हुई है। शिमला में तीन, सिरमौर तीन, जबकि हमीरपुर ,ऊना, चम्बा और कुल्लू में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। 22 अप्रैल को प्रदेश में 20 संक्रमितों की मौत हो गई थी। उधर, प्रदेश में 1477 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 330, सोलन 244, मंडी 198, हमीरपुर 190, शिमला 150, ऊना 112, सिरमौर 111, चंबा 50, बिलासपुर 44 , कुल्लू 48, लाहौल-स्पीति में चार नए मामले आए हैं।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84065 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 12246 हो गए हैं। अब तक 70519 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1267 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 576, चम्बा 319, हमीरपुर 905, कांगड़ा 2926, किन्नौर 166, लाहौल-स्पीति 261, कुल्लू 434, मंडी 1050, शिमला 1230, सिरमौर 1075, सोलन 2276 और ऊना जिले में 1028 पहुंच गई है। 24 घंटों में 772 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 10079 सैंपल लिए गए।
यह भी पढ़ेंः-कोरोना वैक्सीन लगवाने के 11 दिन बाद चम्बा में व्यक्ति की मौत, 50 और संक्रमित
होम आइसोलेशन में रहें या कोराना टेस्ट करवाएं प्रदेश लौटने वाले हिमाचली: सीएम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश लौटने आने वाले हिमाचलियों को सात दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने या फिर कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है। शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में सीएम ने कहा कि इससे कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इसको देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है।