Corona In Chamba-गैमन के दस कर्मियों सहित 13 संक्रमित
भरमौर/चंबा। Corona In Chamba। जनजातीय क्षेत्र होली में गैमन कंपनी के दस कर्मचारियों सहित 16 लोग कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। गैमन कंपनी के दस कर्मचारी जोकि कुछ दिन पहले झारखंड से होली पहुंचे थे। इन कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर कर्मचारियों के सैंपल भी एकत्रित किए गए। शुक्रवार को उनके सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें दस कर्मचारी Corona कोरोना संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। जो लोग इन कर्मचारियों के करीबी संपर्क में आए हैं, उनके भी एहतियातन सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा शहर के लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले में 20 और 32 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ मुगला निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है। दस दिनों तक चिकित्सीय निगरानी में रहने के बाद दोबारा से उनके फॉलोअप सैंपल लिए जाएंगे। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई है जबकि कुल मामलों का आंकड़ा 500 पहुंच गया है। जबकि 280 लोग कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है।