इसलिए हिमाचलियों के आगे हाथ जोड़ गए अमेरिकी राष्ट्रपति
शिमला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद में हुई सिरमौरी नाटी की पीएम मोदी ने जहां तारीफ की तो वहीं ट्रंप ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप के रोड शो में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कलाकारों ने नाटी से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम तक के रोड शो के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर उनका स्वागत किया। गुजरात के भाषा एवं संस्कृति विभाग ने हिमाचल से जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के शिवान्या सांस्कृतिक कलामंच शरगांव के कलाकारों को इस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला रोड शो के दौरान स्टेज नंबर दस पर कुछ पल के लिए रुका। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरमौरी नाटी को देखते हुए गुड कहा और काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। अमेरिकी राष्ट्र