Central University के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री का इस्तीफा
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल फरवरी, 2020 में समाप्त हो गया था लेकिन कोविड-19 के कारण Central University में नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। इसके चलते करीब एक साल उन्होंने अतिरिक्त सेवाएं दी हैं।
कुल सचिव और अव्यवस्थाओं को लेकर सीयू प्रशासन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच उपजे विवाद के बीच इस्तीफे से कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया यह भी जा रहा है कि अग्निहोत्री को नई जगह नियुक्ति मिल सकती है। फिलहाल उन्होंने अपना इस्तीफा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को भेजा है। अग्निहोत्री ने सीयू के दूसरे कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला था। उनसे पहले फुरकान कंवर कुलपति थे।
यह भी पढ़ेंः-Central University को लेकर बड़ी गड़बड़ी, प्रस्ताव दिल्ली के बजाय भेज दिया देहरादून
गेट पर धरना देती रही एबीवीपी, स्टाफ बाहर से वापस
सोमवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसर फिर से खोल दिए गए। हालांकि, ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगीं। प्राध्यापकों ने ऑनलाइन विद्यार्थियों को पढ़ाया। इधर, कुलपति कार्यालय के बाहर एबीवीपी का धरना जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता भवन के गेट पर धरने पर बैठे रहे। सुबह स्टाफ यहां पहुंचा लेकिन किसी ने अंदर प्रवेश नहीं किया।
धर्मशाला, शाहपुर और देहरा के अस्थायी कैंपस खोल दिए गए। इस दौरान कैंपस कार्यालय में कोई भी कर्मचारी प्रवेश नहीं कर पाया। हालांकि डीडब्ल्यूएस के अलावा अन्य आया था, लेकिन विद्यार्थी परिषद के धरने के चलते कार्यालय में नहीं पहुंच सके। कैंपस के बाहर पुलिस के जवान भी तैनात रहे। धर्मशाला कैंपस के अध्यक्ष वैभव खरवाल ने कहा कि जब तक संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। प्रदर्शन जारी रहेगा। इकाई सचिव रोहित ठाकुर ने कहा कि जब तक कुलसचिव इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन चलेगा।