थल्ली सियुका स्कूल में खुला खिलौना बैंक

भरमौर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों व कार्यों से प्रभावित होकर मुंबई की संस्था अंत्योदय टायज एंड वस्त्रा बैंक के संस्थापक महेंद्र मेहता व डोनर कैप्टन आशीष छाबरा की ओर से खिलौना बैंक सामग्री भेजी गई है। खिलौना बैंक की तमाम सामग्री पाठशाला को निःशुल्क मुहैया करवाई गई। इसके साथ ही ग्रेट
 

भरमौर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों व कार्यों से प्रभावित होकर मुंबई की संस्था अंत्योदय टायज एंड वस्त्रा बैंक के संस्थापक महेंद्र मेहता व डोनर कैप्टन आशीष छाबरा की ओर से खिलौना बैंक सामग्री भेजी गई है।  खिलौना बैंक की तमाम सामग्री पाठशाला को निःशुल्क मुहैया करवाई गई। इसके साथ ही ग्रेट किड्ज संस्था बड़ोदरा गुजरात की संस्थापक मैडम डिंपल सरोठिया ने भी पाठशाला के बच्चों के लिए एक्टिविटी मैटेरियल भेजा है। मुंबई से खिलौना बैंक का सामान ट्रांसपोर्ट व बड़ोदरा से डाक द्वारा पहुंचा है।

मंगलवार को पाठशाला में बैंक का विधिवत उद्घाटन स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। खिलौना बैंक खुलने पर पाठशाला के बच्चे व अध्यापक फूले न समाए। पाठशाला के प्रभारी देश राज, अध्यापक नेकराज व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि पाठशाला की गतिविधियों से प्रभावित होकर दोनों संस्थाओं की ओर से इतनी सारी सामग्री पाठशाला को मुफ्त भेंट की है।

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को गुणात्मक और खेल खेल में शिक्षा प्रदान करने व पाठशाला को स्मार्ट पाठशाला बनाने के लिए अनेक प्रकार का लर्निंग मैटेरियल तैयार कर एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के लिए अध्यापक देशराज व नेकराज को पाठशाला प्रबंधन समिति व अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।