आ गया CTET-2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2024 Released : सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स सीटीईटी की आधिकारिक साइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

 

CTET Admit Card 2024 : लंबे समय से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड के जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जनवरी 2024 (CTET Admit Card 2024) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स सीटीईटी की ऑफिशियल साइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2024 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को करवाया जाएगा। 

CTET Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदम फॉलो करें:

  1. CTET की आधिकारिक साइट पर जाएं।
  2. "Download Admit Card CTET-Jan-2024" पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल भरकर लॉग-इन करें।
  4. उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।

एडमिट कार्ड में जाँचने योग्य विवरण:

  • सही नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • रोल नंबर
  • हस्ताक्षर
  • फोटो
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा केंद्र का सही पता

डायरेक्ट लिंक से डाउडलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने एडमिट कार्ड में सभी जानकारियों की जाँच करें और यदि कोई गलती है, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके सुधार करवाएं।

हेल्पलाइन नंबर:

  • फोन नंबर: 011-22240112
  • ईमेल: ctet.cbse@nic.in

बता दें कि देशभर के कुल 135 शहरों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी 2024) की परीक्षा का क्रेंद निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 मिनट से लेकर 12 बजे तक रहेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:30 मिनट तक चलेगी। दोनों पाली की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित कराई जाएंगी। 


अभ्यर्थियों को पेपर-2 की परीक्षा के लिए सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। वहीं,पेपर-1 की परीक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। सीटीईटी के पेपर 1 की परीक्षा 1 से लेकर 5 वीं तक के लिए आयोजित किया जाएगा और पेपर-2 कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक के लिए आयोजित किया जाएगा।