हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: 15 मार्च से होंगी नौवीं और 11वीं की टर्म-2 परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब नौवीं और 11वीं कक्षाओं की टर्म-2 की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू करेगा। इन्हें मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में करवाने के लिए प्रस्तावित शेड्यूल बोर्ड ने जारी किया था।
 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब नौवीं और 11वीं कक्षाओं की टर्म-2 की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू करेगा। इन्हें मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में करवाने के लिए प्रस्तावित शेड्यूल बोर्ड ने जारी किया था। बोर्ड प्रबंधन ने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित वर्गों से सुझाव मांगे थे। बोर्ड को मिले सुझावों के बाद अब परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। बोर्ड की ओर से जारी अंतिम शेड्यूल के तहत अब नौवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 15 से 29 मार्च तथा 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 मार्च से सात अप्रैल तक होंगी। ये परीक्षाएं दोपहर 12:45 से 4:00 तक चलेंगी।

9वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल

15 मार्च संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी, तमिल व तेलुगू
17 मार्च

कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य,
अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर,
रिटेल सहित अन्य विषय

19 मार्च गणित
21 मार्च सामाजिक विज्ञान
23 मार्च हिंदी
24 मार्च फाइनेंशियल लिटरेसी
26 मार्च अंग्रेजी
28 मार्च विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
29 मार्च कला-बी

 

11वीं कक्षाओं की यह रहेगी डेटशीट
15 मार्च सोशियोलॉजी
16 मार्च लोक प्रशासन,
17  मार्च फाइनेंशियल लिटरेसी
19  मार्च बायोलॉजी व हिस्ट्री,
21  मार्च साइकोलॉजी
23  मार्च पॉलिटिकल साइंस
24 मार्च अकाउंटेंसी और केमिस्ट्री
25 मार्च जियोग्राफी, डांस व फाइन आर्ट
26 मार्च इकोनोमिक्स
28 मार्च अंग्रेजी
29  मार्च ह्यूमन इकोलॉजी
30  मार्च फिलॉस्पी
31 मार्च मेथेमेटिक्स
1 अप्रैल फ्रेंच, उर्दू, संस्कृत
4 अप्रैल फिजिक्स व हिंदी
5 अप्रैल बिजनेस स्टडी
6 अप्रैल म्यूजिक
7 अप्रैल कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पीटेलिटी, बीएफएसआई, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवयेर और प्लंबर