Polytechnic में Admission के लिए 26 से स्पॉट राउंड काउंसलिंग
मंडी। राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों (Polytechnic Institutes) में दाखिले के लिए 26 से स्पॉट राउंड काउंसलिंग (spot round counseling) होगी। स्पॉट राउंड काउंसलिंग तीन दिन तक चलेगी। इसके जरिए रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा विभाग (technical education department) के निदेशक विवेक चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों (Polytechnic Institutes) में सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड काउंसलिंग 26 से 28 अक्तूबर तक की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी रिक्त सीटों (Vacant Seats) पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना सुनिश्चित करें। अभ्यार्थियों से संस्थान स्तर पर पूर्व निर्धारित नियमों के तहत प्रवेश हेतु उनके आवेदन फार्म दैनिक आधार पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक लिए जाएंगे। उसके बाद मैरिट सूची बनाई जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से मैरिट अनुसार रिक्त सीटें भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। पिछले दिन तैयार की गई मैरिट सूची मान्य नहीं होगी। प्रवेश मिलने की सूरत में निर्धारित सभी प्रकार के शुल्क उसी समय जमा करवाने होंगे।
उन्होंने बताया कि खाली सीटों बारे हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, निदेशालय तकनीकी शिक्षा सुन्दरनगर की वेबसाईट पर उपलब्ध है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सभी कार्य दिवसों में टोल फ्री नम्बर 18001808025 पर प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं ।