खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, तीन जख्मी
शाहपुर। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भाली के पास 35 मील में एक ट्रक का खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मंंगलवार-बुधवार को मध्य रात्रि को हुए हादसे में सेबी पुत्र दलजीत मसीह व शैंटी पुत्र मुख्तयार मसीह निवासी कोठा (पंजाब) की मौत हो गई। इसके अलावा लखविंदर सिंह पुत्र अजित मसीह, मिंटू पुत्र प्रकाश चंद व दलजीत सिंह पुत्र देहत मसीह गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक नम्बर पीबीएल 06ए 2066 तूड़ी लेकर आ रहा था कि इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की लाइट्स ड्राइवर की आंखों पर पड़ी तथा उसने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया, जिस कारण ट्रक पलट कर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की मामूली चोट आई है। ट्रक में पांच लोग सवार थे।