लाॅकडाउन में चल रहा था काम, पुलिस ने बंद करवाई तीन फैक्ट्रियां

जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर इलाके में चल रही तीन फ़ैक्ट्री बंद करवाई है। उन्हें सील नहीं किया गया है। सिर्फ चेतावनी देकर बंद करवा दिया गया। वह डीसी के आदेश का पालन न करते हुए फैक्ट्री में प्रोडक्शन का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार प्रशासन की तरफ
 

जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर इलाके में चल रही तीन फ़ैक्ट्री बंद करवाई है। उन्हें सील नहीं किया गया है। सिर्फ चेतावनी देकर बंद करवा दिया गया। वह डीसी के आदेश का पालन न करते हुए फैक्ट्री में प्रोडक्शन का काम चल रहा था।

जानकारी के अनुसार प्रशासन की तरफ से साफ आदेश दिया गया कि इन दिनों फ़ैक्ट्री नहीं चलाई जाएगी। लेकिन इसके बावजूद बाड़ी ब्राह्मणा में काम चल रहा था। प्रशासन के अधिकारियों को सूचना मिली कि इलाके में तीन फैक्ट्रियों में काम चल रहा है। यहाँ पर सैकडों की गिनती में कर्मचारी काम के लिए आते हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर गई। आगे देखा कि फैक्ट्री में काम चल रहा था। जिसके बाद काम को बंद करवा दिया गया। जिन फैक्ट्री में काम चल रहा था उनमें यू-फ्लैक्स, वरदान, डोमस शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि इन दिनों कोरोना को लेकर हर प्रकार की चेतावनी दी गई है। प्रशासन लगातार लोगों को दूरिया बनाने की अपील कर रहा है। दुकाने बंद करवाई गई हैं। चेतावनी के बाद तीनों फैक्ट्री को बंद करवा दिया और कर्मचारियों को तुंरत छुट्टी कर दी गई है।
इसके अलावा न्यू प्लाट में भी दुकानों को डीसी के आदेश का पालन ना करने पर दुकानों को सील किया गया। इस प्रकार से प्रदेश भर में कई जगहों पर पुलिस ने दुकानों तथा अन्य व्यापारिक केन्द्रों को सील किया है। जोकि रोक के बावजूद खोल कर काम कर रहे थे।