चंबाः होटल में मृत मिला शिक्षक, मुंह से निकल रही थी झाग

चंबा। चंबा शहर के निजी होटल एक व्यक्ति (TEACHER FOUND DEAD) के मृत मिलने से सनसनी फैल गई है। मृत मिला व्यक्ति पेशे से शिक्षक था (TEACHER FOUND DEAD)। व्यक्ति की पहचान 51 रतन चंद पुत्र धर्मा के रूप में हुई है। वह सिलाघ्राट के गांव बंजाह का रहने वाला था। शिक्षक के मृत मिलने
 

चंबा। चंबा शहर के निजी होटल एक व्यक्ति (TEACHER FOUND DEAD) के मृत मिलने से सनसनी फैल गई है। मृत मिला व्यक्ति पेशे से शिक्षक था (TEACHER FOUND DEAD)। व्यक्ति की पहचान 51 रतन चंद पुत्र धर्मा के रूप में हुई है। वह सिलाघ्राट के गांव बंजाह का रहने वाला था। शिक्षक के मृत मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

 

पेशे से शिक्षक रतन चंद ने सोमवार रात को चंबा शहर के एक निजी होटल किराये पर कमरा लिया था। और उसमें ठहरा हुआ था। मंगलवार को सुबह जब काफी देर तक शिक्षक कमरे से नहीं निकल तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा भी नहीं खुला। इस पर पुलिस को सूचित किया गया।

 

 

यह भी पढ़ेंः-ज्वालामुखी में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर के नेतृत्व में होटल में पहुंची। इस दौरान व्यक्ति होटल के कमरे में बेड पर अचेत पड़ा हुआ था और उसके मुंह से छाग निकल रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने की है।