सोलन में मजार के पास मृत मिला व्यक्ति
सोलन, (शहनाज)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत धार्मिक स्थल लखदाता की मजार के पास कब्रगाह में रविवार सुबह एक मृत पड़ा व्यक्ति मिला। इसकी पुलिस को सूचना मिलते ही थाने की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी प्रताप सिंह के नेतृत्व में तुरन्त टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक 57 वर्षीय अनिल कुमार है। अनिल सुबाथू क्षेत्र के गांव राडियाना का रहने वाला था। शनिवार शाम को अनिल अपने एक साथी मनोज बलिया के साथ आया था। लेकिन मनोज उसे छोड़कर कहीं चला गया। जब अनिल अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी छानबीन की गई। इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में भी सूचना दी गई थी। रविवार सुबह इसका शव कब्रिस्तान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।
डीएसपी प्रताप सिंह के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक से इसकी मौत होने प्रतीत होना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं के मद्देनजर जांच शुरू कर दी है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।