पूर्व प्रधान और पत्नी से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में काईस पंचायत की जनता और मनाली कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कुल्लू में धरना-प्रदर्शन कर दंपती के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कांग्रेस सड़कों
 

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में काईस पंचायत की जनता और मनाली कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कुल्लू में धरना-प्रदर्शन कर दंपती के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगी। एसपी गुरुदेव शर्मा ने लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

 

 

बता दें मुख्यालय के साथ लगते छरूडू में बुधवार देर शाम काईस पंचायत के पूर्व प्रधान और उसकी पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट का मामला सामने आया था। मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गए हैं। दोनों ने भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। दंपती का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

 

इससे पहले मंगलवार दोपहर को दोनों पति-पत्नी की जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी के साथ कुल्लू थाना के पास झड़प हुई थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को काईस पंचायत के पूर्व प्रधान परस राम अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान छरुडू में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट की। खून से लथपथ दंपती को लोगों ने कुल्लू अस्पताल लाया था।