व्यक्ति ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया, जानने के लिए यहां करें क्लिक

धर्मशाला। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत लंज पंचायत में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है उसने खुद को विस्फोट से उड़ाया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी
 
धर्मशाला। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत लंज पंचायत में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है उसने खुद को विस्फोट से उड़ाया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने 42 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सुभाष चंद गांव समलेटा तहसील हारचक्कियां जिला कांगड़ा के शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है व्यक्ति की पत्नी और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी आठ साल से अपने माता-पिता के घर रह रही थी। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेज दिया है। कांगड़ा पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उप अधीक्षक सुनील राणा ने बताया ग्राम पंचायत अप्पर लंज के पूर्व प्रधान कपूर चंद ने पुलिस को जानकारी दी कि खेतों में राजेश कुमार का शव पड़ा है। प्रारंभिक जांच में यह ज्ञात हो रहा है कि शख्स ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगो के मुताबिक  सुबह के समय जोरदार धमाका हुआ था। इसके बाद लोग मौके पर गए तो देखा राजेश कुमार मृत पड़ा था। मृतक के पिता ने बताया राजेश कुमार शादीशुदा था। लेकिन उसका परिवार अलग रहता था। जिसकी वजह से वह परेशान रहता था।
पुलिस के अनुसार घर वालों से मिली प्रारंभिक जानकारी से पता चल रहा यह पोटाशियम से बने ब्लास्ट के फटने का मामला हो सकता है। बाकी फॉरेंसिक टीम के आने व जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।