JAMMU KASHMIR : जैश-ए-मोहम्मद का मददगार गिरफ्तार, चाइनीज ग्रेनेड और 3.5 लाख रुपये बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर (JAMMU-KASHMIR) पुलिस और सेना का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस ने उत्तरी कश्मीर (KASHMIR) के कुपवाड़ा जिले के द्रगमूला इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के मददगार को गिरफ्तार किया है। इसे नाके के दौरान गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस (JAMMU KASHMIR POLICE) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पास एक चाइनीज ग्रेनेड भी मिला है। इसके अलावा साढ़े तीन लाख रुपये नकदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति सोपोर से पैसे लेकर हथियार खरीदने जा रहा था। कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की साहित मुस्ताक के रूप में हुई है। वह हंदवाड़ा के रहने वाले मुस्ताक अहमद डार का बेटा है।