जन्मदिन मनाने से रोका तो युवक ने कर ली आत्महत्या, बाप ने भी निगला जहर

ऊना। जिले के अम्ब कस्बे के आठवां गांव में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। बुधवार को यहां एक बाप ने बेटे द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर इहलीला खत्म कर ली। उक्त घटना सामने आने के बाद पूरा गांव में गम का माहौल है। दरअसल बर्थडे सेलिब्रेशन
 

ऊना। जिले के अम्ब कस्बे के आठवां गांव में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। बुधवार को यहां एक बाप ने बेटे द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर इहलीला खत्म कर ली। उक्त घटना सामने आने के बाद पूरा गांव में गम का माहौल है। दरअसल बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर पिता और पुत्र में कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद बेटा बंद कमरे में फंदे से झूल गया। बेटे की मौत का पता चलते ही पिता ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार अम्ब के आठवां गांव का 19 वर्षीय लवनीत उर्फ जानू पुत्र हुकम चंद अम्ब के एक सैलून में काम सीखने के बाद गांव में थोड़ा बहुत काम करता था। बुधवार को उसका जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाना चाहता था। इसी बात को लेकर पिता और पुत्र में कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज युवक ने खुद को घर के अंदर एक कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने के कारण दोपहर करीब 1 बजे जब उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो उसने कमरे की छत के साथ पंखे के लिए रखी गई कुंडी से फंदा लगा लिया था। मां के चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और आनन फानन में यह लोग उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता को जैसे ही बेटे की मौत सूचना मिली तो उसने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेज दिए हैं। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मृतक युवक और उसके पिता के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है युवक के पिता की उम्र करीब 70 साल थी। व्यक्ति का यह बेटा दूसरी पत्नी से था। व्यक्ति दूसरी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। बेटा छोटा था व बेटी उससे बड़ी है।