यहां कोरोना पॉजिटिव जमाती और मौलवी पर दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस

धर्मशाला/ऊना। ऊना में कोरोना पॉजिटिव तबलीगी जमाती के खिलाफ हत्या के प्रयास का पहला मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का साथ देने वाले एक अन्य मौलवी पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए जिला पुलिस ने धारा 307 लगा दी है। दोनों पर होम क्वारंटीन का प्रोटोकाल तोड़कर लोगों की जान
 

धर्मशाला/ऊना। ऊना में कोरोना पॉजिटिव तबलीगी जमाती के खिलाफ हत्या के प्रयास का पहला मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का साथ देने वाले एक अन्य मौलवी पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए जिला पुलिस ने धारा 307 लगा दी है। दोनों पर होम क्वारंटीन का प्रोटोकाल तोड़कर लोगों की जान को जोखिम में डालने का आरोप है। पुलिस ने पहले ही कहा था कि कोई भी होम क्वारंटीन व्यक्ति अपने स्थान को नहीं छोड़ेगा, जिसने भी ऐसा किया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। मगर इन दोनों ने सरकार के आदेशोंका उल्लंघन किया, जिसके चलते इन्हें अब कानून के कटघरे में खड़ा कर दिया गया है। यह मामला ऊना जिले में दर्ज किया गया है। आरोपियों में चौकी मन्यार के सुमीन मोहम्मद और कमाली मोहल्ला मस्जिद के मौलवी हशमत अली शामिल हैं।

वहीं, ऊना के अंब क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद खोले जाने के बाद प्रशासन ने संचालक को नोटिस दिया है। धार्मिक स्थलों को बंद रखने के निर्देश हैं। रविवार को उपमंडल मुख्यालय के समीप क्षेत्र के हाईवे के किनारे स्थित एक मस्जिद में व्यक्ति की मौजूदगी पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने मस्जिद खोलने वाले व्यक्ति को तलब कर नोटिस जारी किया है।