बेटी की उम्र की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
ऊना। हिमाचल में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिला थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग से दुराचार किया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि सोमवार शाम एक व्यक्ति उसकी बेटी को फहला-फुसला कर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। बेटी ने इसकी जानकारी पिता को दी तो उन्होंने महिला थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवा दी। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामल में अगामी जांच जारी है।
इससे पूर्व 29 फरवरी को भी जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोप लगाया था। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। युवती ने यह आरोप बंगाणा के युवक पर लगाए थे।