चंबा में बिना पास के सड़कों पर दौड़ रहे 10 वाहन जब्त
चंबा। कर्फ्यू ढील के दौरान सड़कों में बिना पास वाहन दौड़ान वाले चालकों पर पुलिस टीम ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने विभिन्न क्षेेेत्रों में नाकाबंदी के दौरान दस वाहन जब्त किए हैं वहीं, बीस वाहनों के चालान भी काटे हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई, करियां बाजार, सुल्तानपुर, बालू और भरमौर चौक के समीप अमल
May 6, 2020, 18:58 IST
चंबा। कर्फ्यू ढील के दौरान सड़कों में बिना पास वाहन दौड़ान वाले चालकों पर पुलिस टीम ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने विभिन्न क्षेेेत्रों में नाकाबंदी के दौरान दस वाहन जब्त किए हैं वहीं, बीस वाहनों के चालान भी काटे हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई, करियां बाजार, सुल्तानपुर, बालू और भरमौर चौक के समीप अमल में लाई है।
पुलिस की ओर से कर्फ्यू ढील का फायदा उठाने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पिछले करीब एक सप्ताह में छह दर्जन से अधिक वाहन जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही 50 से अधिक चालान थमाए गए हैं। गौरतलब है कि कर्फ्यू में ढील के दौरान जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।