सांबा में आधा किलो चरस, साढ़े चार किलो भुक्की बरामद

सांबा। पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आधा किलो चरस और साढ़े चार किलो भुक्की बरामद की है। सांबा की पुलिस पार्टी ने पलाह मोड़ के पास हाईवे पर नाका लगाया था। इस बीच एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते देखा।
 

सांबा। पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आधा किलो चरस और साढ़े चार किलो भुक्की बरामद की है।

सांबा की पुलिस पार्टी ने पलाह मोड़ के पास हाईवे पर नाका लगाया था। इस बीच एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते देखा। उसकी तलाशी ली तो उसके बैग में चरस के 20 नग बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रोशन कुमार निवासी सरगाल सांबा के रूप में हुई।

पूछताछ पर आरोपी ने एक अन्य नशा तस्कर के नाम का खुलासा किया, जिससे उसने उक्त नशीले पदार्थ को खरीदा था। पुलिस ने उसे भी घगवाल से पकड़ लिया। उसकी पहचान सुनील सिंह निवासी गुडा जट्टन घगवाल के रूप में हुई। आरोपी सुनील सिंह से पूछताछ के दौरान उसके खुलासे पर उसके निवास से 4 किलो 500 ग्राम भुक्की बरामद की गई। कुल मिलाकर कुल 500 ग्राम चरस और 4 किलो 500 ग्राम भुक्की बरामद की गई।