युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने सद्भावना दिवस पर किया पौधरोपण

भरमौर। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। युवा कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर और एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने पौधरोपण अभियान की अगुआई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने
 

भरमौर। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। युवा कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर और एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने पौधरोपण अभियान की अगुआई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस मौके पर श्याम ठाकुर और अविनाश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के खातिर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने भारत में आईटी युग की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री ने एक विजन और दूरदर्शिता के साथ काम किया। देश को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। राजीव गांधी ने जिस डिजीटल क्रांति की शुरुआत जो 1985 में शुरू की थी, उसकी वजह से ही आज भारत पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है।

 

 

उधर, श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद श्याम ठाकुर और अविनाश शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गैहरा, लूणा और छतराड़ी में पौधरोपण भी किया। इस दौरान सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की बदौलत ही आज देश डिजीटल दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो हम सबके लिए गर्व की बात है।