लाल किला से बोले पीएम मोदी-हमारी जनसंख्‍या बहुत है…कितनों को हम बचा नहीं पाए

नई दिल्ली। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 और जनंसख्या को लेकर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि यह बात सही है कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कम लोग संक्रमित हुए हैं । यह भी सही है
 

नई दिल्‍ली। देश के 75वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 और जनंसख्‍या को लेकर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि यह बात सही है कि अन्‍य देशों की तुलना में भारत में कम लोग संक्रमित हुए हैं । यह भी सही है कि बाकी देशों की जनसंख्‍या की तुलना में हम अधिकतम नागरिकों को बचा सके। मगर यह पीठ थपथपाने का विषय नहीं है, संतोष पाकर सो जाने का विषय नहीं है। लाल किला की प्रचीर पीएम मोदी ने कहा कि ये कहना कि कोई चुनौती नहीं थी। यह हमारे आने विकास के रास्‍तों को बंद करने वाली सोच बन जाएगी। उन्‍होंने बाकी देशों से तुलना करते हुए कहा कि हमारे जहां जनसंख्‍या बहुत है।

 

 

यह भी पढ़ेंः-टांडा में लापरवाही की हदः प्रसव के बाद नवजात की मौत, माथे पर लगा था लंबा कट

हमारी जनसंख्‍या ज्‍यादा, जीवनशैली कुछ अलग

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के समृद्ध देशों की तुलना में हमारी व्‍यवस्‍थाएं कम हैं। और दूसरी तरफ हमारे यहां जनसंख्‍या भी बहुत है। विश्‍व की तुलना में बहुत जनसंख्या है और हमारी जीवनशैली कुछ अलग सी है। सामूहिक प्रयासों के बावजूद कितने ही लोगों को हम बचा नहीं पाए, कितने ही बच्‍चों के सिर पर कोई हाथ फेरने वाला चला गया, उसे दुलारने… उसकी जिद पूरी करने वाला चला गया। यह तकलीफ हमेशा साथ रहने वाली है।

यह भी पढ़ेंः-मेजर अरुण पांडेय सहित छह जवानों को वीरता के लिए शौर्य चक्र, 116 को सेना पदक

अगले 25 साल में नया भारत बनेगा: पीएम

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हर देश की विकासयात्रा में एक समय ऐसा आता है। जब वो देश खुद को नए सिरे से परिभाषित करता है। खुद को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाता है। भारत की विकास यात्रा में भी आज वो समय आ गया है। यहां से शुरू होकर अगले 25 वर्ष की यात्रा नए भारत के सृजन का अमृतकाल है। इस अमृतकाल में हमारे संकल्पों की सिद्धि, हमें आजादी के 100 वर्ष तक ले जाएगी।