हिमाचल प्रदेश में तेजी से फैल रहा कोरोना, अब तक 1122 की मौत
REALITY NEWS DESK। हिमाचल (himachal) प्रदेश में लगातार (spreading rapidly) कोरोना (Corona) के मामलों में इजाफा हो रहा है। रोजाना कोरोना संक्रमण (Corona spreading rapidly) के आंकड़ों में उछाल देखने को मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल (himachal) सरकार ने बंदिशें भी बढ़ा दी हैं। कोरोना पजिटिव मरीजों के मरने का आंकड़ा भी तीन गुना बढ़ गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 71 हजार 394 पर जा पहुंचा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 619 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मंगलवार को 407 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। कोरोना से अब तक प्रदेश में 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा 1122 हो चुका है। प्रदेश में 63 हजार 966 कोरोना संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं।
गौर रहे कि हिमाचल में अब तक कुल 13,47,341 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें 1,27,800 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2147 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
राजधानी में बेकाबू हुआ कोरोना
जिला शिमला में मंगलवार को कोरोना के 865 सैंपल लिए गए, जिसमें से 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं राजधानी में कोरोना से 6 मरीजों की मौत हुई है। जिला शिमला में अब तक 11 हजार से ज्याद लोग पॉजिटिव आए हैं। शिमला में पहला केस बीते वर्ष मई माह में आया था। उस दौरान शहर के लोग ज्यादा सचेत थे। कोरोना नियमों में कोई भी कोताही नहीं की जा रही थी। लोग बिना काम के घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। सैनेटाइजर का उपयोग भी बार-बार किया जाता था। मगर अब हालात बिल्कुल उल्टे हैं। इसके परिणाम चिंताजनक हैं।
सात राज्यों के पर्यटकों को बिना कोविड रिपोर्ट हिमाचल न आने की सलाह
अब प्रदेश सरकार के फैसले के बाद 16 अप्रैल से पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश आने वाले लोगों को 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी।