जनता जयराम सरकार की कायल, कांग्रेस घायल : विनोद ठाकुर
हमीरपुर। जयराम ठाकुर सरकार ने कोरोना से निपटने में अपनी प्रशासकीय कुशलता का परिचय दिया है। इसके लिए प्रदेश की जनता सरकार की सराहना और समर्थन भी कर रहे हैं। जनमानस प्रदेश सरकार की दूरदर्शिता का कायल है, मगर कांग्रेस घायल है। भाजपा सरकार की ख्याति को पचाने में कांग्रेस नेताओं को परेशानी हो रही है। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में कही।
कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिनों से झूठा प्रचार करने पर उतारू हैं। सरकार ने सही समय पर सही कदम उठाए और प्रदेश हित में अभूतपूर्व कार्य किया। अब कांग्रेस इस पर भी राजनीति करने पर उतारू है। हिमाचल में लोगों को जांच करने के बाद ही लाया जा रहा है। सुनिश्चित किया जा रहा है कि वो संस्थागत क्वारंटीन में या अपने घरों में ही क्वारंटीन में रहें। हिमाचल के छात्रों व अन्य लोगों को वापिस घर लाने का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि लोगों को घर पहुंचा कर सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिमाचल मॉडल की प्रशंसा से कुंठित कांग्रेस नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
भाजपा सरकार कोरोना वायरस से उपजे महासंकट के दौरान प्रदेश के हर व्यक्ति की सहायता कर देश व समाज की सच्ची सेवा कर रही है। प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति अभाव में न रहे। हर वर्ग की चिन्ता करते हुए प्रदेश हित में फैसले लिए। कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, इसके लिए मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया गया। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाई।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

