HPBOSE टेट का फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित, इस विषय में सभी छात्र फेल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। उर्दू विषय की परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं है, वहीं अन्य परीक्षा परिणाम भी कुछ खास नहीं आए हैं।  
 | 
hpbose-tet-final-exam-result-declared-all-students-failed-in-this-subject

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गत शनिवार को सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें उर्दू विषय की परीक्षा का परिणाम शून्य फीसदी रहा है। बता दें उर्दू विषय की परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हो पाया है, हालांकि अन्य विषयों के परीक्षा परिणाम भी कुछ ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। परीक्षा परिणाम निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने की है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर में करवाई थी। जिसका फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में आयोजित परीक्षा में 34501 अभ्यर्थी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी, जबकि 3639 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में 5229 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है, जबकि परीक्षा में बैठे 29272 अभ्यर्थी अध्यापक पात्रता परीक्षा में फेल घोषित हुए हैं। 

15 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम 

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षाओं का परिणाम पूर्व में जारी अस्थाई उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों के संदर्भ में दर्ज करवाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा के बाद तैयार किया गया है। परीक्षा परिणाम परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट https://hpbose.org/Notification.aspx पर दिए गए लिंक पर जाकर एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि डालकर प्राप्त कर सकते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।