जनता कर्फ्यू के दौरान खोली दुकान, दुकानदार पर FIR
चंबा। जनता कर्फ्यू के दौरान चुराह उपमंडल के तहत भंजराड़ू में एक दुकानदार को मिठाई की दुकान खुला रखना भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दुकानदार ने सुबह ही दुकान खोल दी, जबकि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए जनता कर्फ्यू निर्धारित किया था।
जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने बीते दिनों जागरूक भी किया था। बावजूद इसके दुकानदार ने दुकान खोल दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज दिया। दूसरी ओर, सुरंगाणी बाजार में भी शराब का ठेका खुला रहा, जिसकी सूचना जैसे ही दुकानदार को मिली तो वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठेका बंद कर फरार हो गया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से निपटने को सरकार विशेष प्रयास कर रही है। रविवार को जहां जनता कर्फ्यू निर्धारित किया गया था। प्रशासन के नए निर्देशों के अनुरूप 31 मार्च तक दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसमें कुछेक जरूरत की दुकानें ही खुलेंगी रहेंगी। डीएसपी रमाकांत ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भंजराड़ू में मिठाई दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कहा कि सरकार कोरोना वायरस से निपटने को विशेष प्रयास कर रही है। इसमें सभी को अपनी सहभागिता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

